नगर निगम कर्मियों ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। निजीकरण टेंडर के विरोध में जोन-तीन किदवई नगर, में सफाई कर्मचारियों, उद्यान, अभियंत्रण एवं मार्गप्रकाश के सैकड़ों कर्मचारियों के साथ काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं पर एलान किया कि 14 मई को मोतीझील मुख्यालय पर आयोजित आमसभा में अफसरों को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जनहित में किसी तरह का आंदोलन करने के पक्षधर नहीं है। मंडलायुक्त सहित नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। 10 वर्षों से कार्यरत 5000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को निजी कंपनी में भेजने का टेंडर खोला जा रहा है। यहां जयपाल सिंह, हरिओम बाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, विनोद रावत, मुन्ना हजारिया, अजीत बाघमार, बृजलाल भारती और बउआ वाल्मीकि रहे। यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.