देहरादून, जुलाई 21 -- नशे की लत पूरी करने के लिए दो प्लंबरों ने ऐसी साजिश रची कि पड़ोस में अक्सर अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला ही उनका आसान निशाना बन गई। नगर निगम के कर्मचारी बनकर घर में घुसे, पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए, फिर बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट की और जेवर, नकदी-मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लेकिन, पुलिस ने महज 12 घंटे में करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। एसपी देहात जया बलोनी ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र की गढ़वाली कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय भुवनेश्वरी देवी रविवार दोपहर घर पर अकेली थीं। तभी दो युवक खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर सफाई व्यवस्था की जांच के बहाने घर में दाखिल हुए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। यह भी पढ...