अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र के लोधी विहार कालोनी में नगर निगम कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी हो गई। घटना एक सप्ताह पहले की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, मगर अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। परिवार ने अब पड़ोसी पर संदेह जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। लोधी विहार कालोनी निवासी कुलदीप जैन नगर निगम में कर्मचारी हैं। उनके बच्चे नोएडा में नौकरी करते हैं। ऐसे में वह होली मनाने के उद्देश्य से एक मार्च की रात वे पत्नी के साथ बच्चों के पास नोएडा गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अगली सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। कुलदीप लौटकर आए। पता चला कि बदमाशों ने मुख्य द्वार समेत आठ ताले तोड़े। यहां तक कि सीसीटीवी का डीवीआर भी तोड़ दिया। घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.