हरिद्वार, मार्च 1 -- होली के उपलक्ष्य में हरिद्वार नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष गौरव भी पहुंचे। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर, संयोजक राजेंद्र श्रमिक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेयर किरण जैसल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। मेयर ने सबका मुंह मीठा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.