हरिद्वार, दिसम्बर 12 -- ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसकी शुरुआत ज्वालापुर कोतवाली से हुई और ऊंचे पुल तक जारी रही। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने बताया कि इस दौरान 30 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। सड़क किनारे फैला सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य जाम की समस्या कम करना और पैदल चलने वालों को राहत देना था। नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर कुल 16,000 रुपये के चालान भी काटे। इस कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, अतिरिक्त मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, आदित्य तेजेश्वर सहित नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.