धनबाद, जनवरी 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आरओ नियुक्त का दिया है। नगर निगम के मेयर पद का आरओ अपर समाहर्ता विनोद कुमार को बनाया गया है। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का आरओ एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी को नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राज्य निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम के मेयर पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के साथ दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनपर मेयर पद के लिए नोमिनेशन से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी होगी। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में विशाल कुमार पांडेय बीडीओ टुंडी और धर्मेंद्र दुबे बीडीओ गोविंदपुर को नियुक्त किया गया है। नगर निगम के 55 वार्डों को पांच-पांच वार्ड में बांटकर निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.