वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। औरंगाबाद के राजश्री अपार्टमेंट में रहने वाली कश्यप दंपती पिछले चार माह से कमर एवं पीठ दर्द का इलाज करा रही है। अपार्टमेंट के सामने की रोड पर बाइक से आवागमन के दौरान लगने वाले झटकों ने उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास जाने को मजबूर कर दिया। उनकी मानें तो अपार्टमेंट और कुछ दूर रहने वाले कुछ सुपरिचित भी जोड़ों में दर्द की दवा खा रहे हैं।यह शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शुमार 'सिद्धगिरीबाग-औरंगाबाद रोड' से हर दिन गुजरने वालों की परेशानियों की एक बानगी है। पिछले लगभग आठ माह से स्थानीय बाशिंदों के अलावा सिगरा से नई सड़क की ओर जाने के लिए इस रोड का सहारा लेने वालों की संख्या कम नहीं है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मार्ग जल्द पूरा करने का निर्देश उनके कटु अनुभवों का लेखाजोखा भी बढ़ता जा रहा है। किसी को...