नगर निगम इंस्पेक्टरों को मिली 31 मई तक लाइसेंस शुल्क वसूली की चेतावनी
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 31 मई 2026 तक शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई। बैठक में जोन-1 से जोन-8 तक के राजस्व निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और चालू वर्ष 2026-27 की वसूली की तुलना करते हुए वार्डवार स्थिति पर चर्चा की। निर्देश दिए गए कि पिछले वर्ष शुल्क से छूटे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर दो वर्षों का लाइसेंस शुल्क वसूला जाए। साथ ही सभी वार्डों में लाइसेंस मदों का शत-प्रतिशत सर्वे कर जानकारी गूगल शीट पर अपडेट करने को कहा गया।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.