फिरोजाबाद, सितम्बर 19 -- फिरोजाबाद। वार्ड संख्या नौ बौद्धाश्रम मार्ग पर गुरुवार को नगर निगम आपके द्वारा अभियान के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। महापौर एवं नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी में अभियान का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त द्वारा किया जा रहा था। अभियान के दौरान जैसे ही अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया वैसे ही दुकानदार इसके विरोध में आ गए। दुकानदारों ने अपना सामान भी सड़क पर फेंक दिया। स्थिति को देखते हुए अभियान को बीच में ही रोक दिया। अभियान के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी सभी संसाधनों के साथ मौजूद थे। हंगामा होते देखकर आसपास के लोग भी काफी संख्या में जमा हो गए। गुरुवार की सुबह जैसे ही नगर निगम की टीम ने बौद्धाश्रम मार्ग पर व्यवस्थाओं को देखने का कार्य शुरू किया तो हड़कंप मच गया। मामला उस समय गरमा गया जब टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.