भागलपुर, नवम्बर 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय परिसर में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र की तैयारी सोमवार देर रात तक पूरी कर ली गई। नगर निगम कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र को लेकर परिसर में महिलाओं के लिए मिल्क फीडिंग एरिया के साथ बच्चों के लिए प्ले जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावा पीने के लिए पानी और चाय आदि की व्यवस्था की जाएगी। आने वाले मतदाताओं के लिए बूथ तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। साथ ही सेल्फी जोन भी नगर निगम परिसर में मौजूद रहेगा। इसके अलावा नगर निगम परिसर में सखी बूथ भी बनाया जा रहा है। जिसकी थीम पिंक रखा गया है। इस बूथ पर केवल महिला मतदान कर्मियों के साथ-साथ महिला मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। जहां सुरक्षकर्मी के तौर पर भी महिला कर्मी और पदाधिकारियों की प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.