मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन 31 मार्च को राजस्व संग्रहण को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की। महावीर जयंती की छुट्टी के बावजूद 15 घंटे से अधिक समय तक काम हुआ। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर सुबह सात बजे ही निगम कार्यालय परिसर स्थित काउंटर व टैक्स शाखा खोल दी गई थी। रात 10 बजे तक होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा हुआ।निगम क्षेत्र के सभी 10 अंचल कार्यालयों में भी होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए विशेष कैंप लगाए गए थे। इसके अलावा वार्ड स्तर पर तहसीलदारों की टीम होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शुल्क की वसूली में लगी रही। इस बार रिकॉर्ड 36 करोड़ से अधिक होल्डिंग टैक्स की वसूली हुई है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ से अधिक ट्रेड लाइसेंस शुल्क भी वसूला गया है। देर रात तक टैक्स वसूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.