मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी,निप्र। नगर निकाय क्षेत्र के होल्डिंगधारियों के लिए एक मुश्त भुगतान योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक है। ऐसे में इसका अधिक से अधिक लाभ होल्डिंगधारियों को दिलाने की कवायद तेज हो गयी है। निगम कार्यालय के अनुसार, नगर निगम का वार्षिक होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य करीब 11 करोड़ है। जिसके विरुद्ध फरवरी माह तक करीब 6.5 करोड़ की वसूली हुई है। खास बात यह कि, एक मुश्त भुगतान योजना में करीब 9 हजार नये होल्डिंग का निर्धारण हुआ है। इसे मिलाकर नगर निगम क्षेत्र में अभी करीब 35 हजार होल्डिंग हैं। 31 मार्च के बाद देना होगा ब्याज: 31 मार्च 2026 के बाद सभी होल्डिंगधारियों को होल्डिंग टैक्स के लिए ब्याज के साथ भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे में,इस योजना का लाभ सभी घरों को प्राप्त हो सके इसके लिए आयुक्त आशीष कुमार की ओर से टैक्स प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.