नगर निगमकर्मियों ने उत्साह से देखा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को अधिकारियों, कर्मचारियों ने लाइव देखा। नगर निगम से संबंधित परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण को लेकर निगम कर्मियों में उत्साह रहा। प्रधानमंत्री ने नगर निगम से जुड़ी 196.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 182.23 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 14.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इसमें सबसे प्रमुख 96.99 करोड़ रुपये से बनने वाले नगर निगम भवन का शिलान्यास है।कचरा प्रबंधन के लिए 53.15 करोड़ रुपये और शहर में छह नए ट्रांसफर स्टेशनों के निर्माण के लिए 22.27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा नव-विस्तारित 25 वार्डों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान के लिए 150 वाहनों को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.