रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। सरहुल और ईद के त्योहारों को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि प्रकृति पर्व सरहुल और भाईचारे का प्रतीक ईद, दोनों ही स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। इस वर्ष निगम ने उत्सवों के दौरान 'जीरो वेस्ट इवेंट' की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी जुलूस मार्गों और आयोजन स्थलों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रखा जाए। कचरा प्रबंधन के लिए पृथक्करण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों के पालन हेतु जागरूक करने और शहर में स्वच्छ फूड स्ट्रीट को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। नागरिकों को रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल (आरआरआर) केंद्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.