मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। नगर निगम क्षेत्र में अब 15 लाख से कम के काम भी टेंडर से ही होंगे। अब तक 15 लाख से कम के काम विभागीय स्तर पर होते थे। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए नगर विकास व आवास विभाग ने 24 अगस्त 2023 को दिए अपने पुराने आदेश को निरस्त कर दिया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में विभागीय काम होने थे। वार्ड पार्षद से लेकर स्थानीय निवासी तक इंतजार कर रहे थे। दरअसल, विभागीय कार्य के तहत टेंडर के बिना निगम की अभियंत्रण व अन्य शाखा काम कराती थी। हालांकि, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि नगर निकायों द्वारा सभी योजनाओं का कार्यान्वयन टेंडर से ही होगा। इसको देखते हुए नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने बुधवार को मुजफ्फरपुर समेत राज्य के सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी किया है। आदेश क...