बिहारशरीफ, मई 31 -- सशक्त स्थायी समिति में नई टीम बनने से बिगड़ सकता है महौल फोटो: नगर निगम: नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की नई टीम बनने से मेयर को अब कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। एजेंडा तय करने से लेकर उसे पारित कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। नई टीम के अधिकतर सदस्य मेयर के खेमे के नहीं है। ऐसे में तालमेल बिठाना मुश्किल हो सकता है या फिर मेयर को सशक्त समिति के सदस्यों के एजेडों को मानना होगा। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थाई समिति चुनाव: निगम से नपं तक नई कैबिनेटनगर निगम में टकराव की स्थिति 2022 के चुनाव के बाद से ही नगर निगम में टकराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों की मानें तो नगर निगम बोर्ड में टेंडर व योजनाओं के मामल में हमेशा से एकरूपता रही है। योजनाओं के मामले में स्वयं के फायद...