धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव प्रचार ने धीरे-धीरे जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। 23 अगस्त को नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए 12 तरह के पहचान-पत्र निर्धारित किए गए हैं, जिसे दिखाकर मतदान केंद्र पर वोट डाले जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की जारी गाइडलाइन में पहचान-पत्र की सूची जारी कर दी गई है। इनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कोई वोटर अपने मत का इस्तेमाल कर सकता है। इनमें भारत निर्वाचन आयोग से जारी मतदाता पहचान-पत्र, निर्वाचन विभाग से जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पब्लिक सेक्टर या स्थानीय निकाय से जारी फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र, बैंक-डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनरेगा का फोटो युक्त पहचान-पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.