गुमला, जनवरी 19 -- गुमला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की गुमला जिला कमेटी की बैठक सोमवार को होटल बिंदेश के सभागार में हुई। बैठक में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने वर्तमान जिला अध्यक्ष सागर उरांव को सम्मानित किया। मौके पर आगामी गुमला नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि भाजपा अध्यक्ष पद सहित नगर के सभी 22 वार्डों में अपने दम-खम पर चुनाव लड़ेगी। मौके पर चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा को सौंपी। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 27 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय डूमरडीह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व विधायक अमित यादव का आगमन प्रस्तावित है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.