रांची, फरवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नगर निकाय चुनाव के सभी 48 क्षेत्रों में अपनी करारी हार साफ नजर आ रही है। जब भाजपा चुनाव हारने लगती है, तो वह कभी प्रशासन, कभी पुलिस और कभी बैलेट पेपर पर दोष मढ़ना शुरू कर देती है। भाजपा ने मतदान से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोकतंत्र के महापर्व को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का यह आरोप कि सरकार दबाव में चुनाव करा रही है, हास्यास्पद है। हमारी सरकार ने हमेशा स्थानीय निकायों को सशक्त करने का काम किया है, जबकि भाजपा ने अपने शासनकाल में केवल लूट-खसोट की राजनीति की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.