रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारियों के पहले चरण के प्रशिक्षण का आगाज़ अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। प्रशिक्षण के पहले ही दिन बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण कोषांग की ओर से रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट मोरहाबादी में 21 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले दिन पीठासीन पदाधिकारियों के साथ-साथ मतदान कर्मी लेवल-1 से लेवल-4 तक को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम तय था। तीन पालियों में चला प्रशिक्षण, 76 प्रतिशत रही कुल उपस्थिति पहले दिन तीन पालियों में कुल 1800 अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से केवल 1370 ही उपस्थित हुए। शेष 430 अधिकारी और कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशिक्षण से गायब रहे। इस तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.