जामताड़ा, जनवरी 3 -- नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग, 05 व 07 को भाजपा का धरना-प्रदर्शन जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर कराने और ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर भाजपा ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 5 जनवरी को जामताड़ा और 7 जनवरी को मिहिजाम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में भाजपा जिला इकाई की तैयारी बैठक हुई। आगामी 05 जनवरी को जामताड़ा तथा 07 जनवरी को मिहिजाम में नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी। इस धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर शनिवार को बुधूडीह स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं क...