जामताड़ा, दिसम्बर 7 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। रानीगंज में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष मंतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रघुवीर यादव, सारठ के प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष मंतोष ने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद् दोनों जगहों पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी अभी से रणनीति तैयार कर रही है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। कहा कि आने वाले चुनावों में जेएलकेएम अपनी राजनीतिक ...