गोड्डा, फरवरी 18 -- गोड्डा संवाद सूत्र । नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद के नगर प्रशासक अरविंद अग्रवाल एवं गोड्डा प्रखंड के बीडीओ दयानंद जयसवाल ने मंगलवार को संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के कई चिन्हित विद्यालयों एवं भवनों में बनाए गए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, बिजली आपूर्ति, रैंप की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से जांच की गई। जिन केंद्रों पर कमियां पाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.