गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई है। 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे। उस दिन गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव व श्रीबंशीधर नगर पंचायत में पड़े अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के पद के मतों की गिनती बाजार समिति में स्थित वज्रगृह परिसर में किया जाएगा। मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। गढ़वा नगर परिषद के लिए कुल 14 टेबल बनाएं गए है। गढ़वा नगर परिषद में कुल 42 बूथ हैं। यहां पर तीन राउंड में ही मतों की गिनती पूरी हो जाएगी। श्रीबंशीधर नगर पंचायत में मतों की गिनती के लिए कुल दस टेबल बनाएं गए है। यहां भी तीन राउंड में मतों की गिनती पूरा करा लिया जाएगा। उसी तरह मझिआंव नगर पंचायत में मतों की गिनती के लिए कुल नौ टेबल बनाएं गए है। तीनों न...