दुमका, फरवरी 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायती राज विभाग के सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस क्रम में मतदान के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, मतदान केंद्रों की आधारभूत व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन, आपसी समन्वय तथा आपात स्थितियों से निपटने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.