जमशेदपुर, फरवरी 18 -- झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में नगर निकाय चुनावों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। 'आदिवासी छात्र एकता' की केंद्रीय कमेटी ने इन चुनावों को असंवैधानिक बताते हुए आगामी 21, 22 और 23 फरवरी 2026 को पूरे प्रमंडल में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने इस संबंध में उपायुक्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें झारखंड सरकार और राज्यपाल द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव कराने के निर्णय पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।संगठन का तर्क है कि भारतीय संविधान के भाग IXए के प्रावधान पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू नहीं होते। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 'पेसा कानून 1996' बनाया गया है, उसी तर्ज पर नगर निका...