जामताड़ा, फरवरी 10 -- नगर निकाय चुनाव: जामताड़ा व मिहिजाम में भाजपा ने कसी कमर, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर दिया जोर जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दोनों निकाय क्षेत्रों के लिए पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रणनीति की समीक्षा की। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और प्रचार रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने की। बैठक में पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह तथा भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.