पूर्णिया, सितम्बर 2 -- कसबा एक संवाददाता। पटना के विद्यापति भवन में सोमवार को आयोजित मुख्य पार्षद महासंघ की राज्यस्तरीय संगोष्ठी में पूर्णिया जिले के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर परिषद कसबा के मुख्य पार्षद कुमारी छाया, बनमनखी नगर परिषद के प्रतिनिधि नरेश यादव, बायसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मो. कुर्बान, अमौर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शाहनवाज, जानकीनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश कुमार, चंपानगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, मीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राहुल कुमार, धमदाहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीतीश कुमार, भवानीपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, रुपौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन कुमार समेत बिहार भर से आये जनप्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में अपनी बात रखी...