गोड्डा, मार्च 1 -- गोड्डा संवाद सूत्र। नगर परिषद चुनाव के परिणाम आने के बाद अब जनता की नजरें नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कामकाज पर टिकी हैं। शहर की बुनियादी समस्याओं, विकास योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन को लेकर आम नागरिकों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी निकाय के विजयी प्रत्याशी से दैनिक संवाद के तहत पांच प्रमुख सवाल पूछे गए। 1. क्षेत्र की कौन-सी पांच बड़ी समस्याएं हैं? प्राथमिकता के आधार पर इनसे कैसे निपटेंगे? नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील रमानी ने बताया कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, नाली-ड्रेनेज की व्यवस्था, नियमित सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की कमी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आधारभूत सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा। वार्डवार सर्वे कर समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना ...