कौशाम्बी, मई 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूडा के कार्यों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान लंबित कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी ईओ को तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नगर निकायों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। मामले में अधिशासी अधिकारी को इस माह तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी चरवा को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय एवं टाईलीकरण आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। डूडा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.