मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। जिले की तीन नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें तीन नप के 73 और दो नपं के 21 वार्ड पार्षदों ने 15 सदस्य चुने। नगर परिषद कांटी, साहेबगंज, मोतीपुर और नगर पंचायत तुर्की और मुरौल में तीन-तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्य के पद खाली थे। सभी वार्ड पार्षद तय समय पर प्रखंड सभागार पहुंचे। पार्षदों ने पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन किया। चुनाव के बाद मतों की गिनती हुई। इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांटी नगर परिषद के वार्ड 23 की पार्षद चंचला झा, वार्ड सात के पार्षद रामकुमार व वार्ड पांच के पार्षद संतोष पासवान समिति सदस्य के पद पर विजयी हुए। निर्वाची पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने तीनों को प्रमाणपत्र दिया। चुने गए तीनों समित...