सीतामढ़ी, मई 29 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले के सभी पांच नगर निकायों में शनिवार 30 मई को स्थाई सशक्त कमिटी सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह नामांकन से शुरू होकर मतदान, मतगणना एवं परिणाम घोषणा तक एक ही दिन में संपन्न होगी। इसे लेकर संबंधित नगर निकायों के सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- सशक्त समित के चुनाव में सामंजस्य बनाने का प्रयास जारीचुनाव प्रक्रिया जिले में सीतामढ़ी नगर निगम, बैरगनिया नगर परिषद, जनकपुर रोड नगर परिषद, बेलसंड नगर पंचायत एवं सुरसंड नगर पंचायत में चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी के साथ सभी पदों के लिए अलग-अलग सहायक निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर पंचायतों में ...