बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। पीएम सूर्यघर योजना के तहत घरों पर सोलर पेनल लगवाने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया। गुरुवार को बागपत, बड़ौत नगर पालिका, रटौल नगर पंचायत में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सोलर सिस्टम लगाने वाली विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया और लोगों को जानकारी दी। शुक्रवार को बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका, छपरौली नगर पंचायत, 31 जनवरी को खेकड़ा नगर पालिका, छपरौली, अमीनगर सराय नगर पंचायत, एक फरवरी को अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट नगर पंचायत, दो फरवरी को बड़ौत नगर पालिका में कैंप लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.