नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव 26 से 31 मई के बीच
पटना, मई 19 -- राज्य के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है। नगर विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारी को 26 से 31 मई तक सभी निकायों में चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के लंबित निर्वाचन कार्य को पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया है। सभी 264 नगर निकायों में 26 से 31 मई के बीच चुनाव होंगे।इससे पहले राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 से 25 अप्रैल तक संपन्न कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.