नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव30 मई को
जमुई, मई 22 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के पत्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में, जमुई जिले के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नई समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), जमुई द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पूर्व में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए इस चुनाव को अब आगामी 30 मई 2026 (शनिवार) को संपन्न कराया जाएगा। जिले के तीनों नगर निकायों में वर्तमान में तीन-तीन पद रिक्त हैं। इस पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए नगर परिषद् जमुई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पंचायत झाझा के लिए उप समाहर्त्ता भूमि सुधार तथा नगर पंचायत सिकन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.