नगर निकायों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
कौशाम्बी, जून 9 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत मंगलवार को नगर निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किए जाने को लेकर जागरूक किया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत चरवा, चायल एवं पूरब-पश्चित शरीरा में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया तथा आमजन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए नगर निकाय को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई। इसी तरह नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड आर्ठ गांधी नगर व चक नगर द्वितीय मोहल्ला में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर नाला, नालियों की साफ-सफाई कराते हुए लोगों को प्लास्टिक की जगह जूट के थैलों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आवाहन किया गया। यह भी पढ़ें- जिले की 45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.