पटना, जून 18 -- दैनिक कर्मियों को नियमित करने और आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने समेत एक दर्जन से अधिक मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राज्यभर के सभी नगर निकायों में कर्मी काम ठप करेंगे। वहीं 30 जून को सभी नगर निकायों में प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन की शुरुआत होगी। यह निर्णय बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त बैठक में लिया गया। यह बैठक गुरुवार को एटक कार्यालय में हुई। अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने की। इसमें सरकार को यह चेतावनी दी गई है की हड़ताल की लिखित सूचना भेजे जाने के 10 दिन के अंदर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों से वार्ता कर तीन सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो नगर निका...