पटना, दिसम्बर 19 -- उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास व आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कहा है कि नगर निकायों की कार्यप्रणाली में अगले एक माह में बदलाव दिखना चाहिए। शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बैठक में नगर निकायों की कार्य प्रणाली कैसे दुरुस्त हो, स्वच्छता और टैक्स संग्रहण की कार्य प्रणाली को किस तरह से ठीक किया जाए, इस पर गहन मंथन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि शहरों में सड़कों की साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन आदि सुनश्चित किया जाए, ताकि राज्य भर के शहर साफ और सुंदर दिखे। उन्होंने विभाग की सभी 15 शाखाओं की बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निकायों की कार्य प्रणाली, स्वच्छता आदि जनता से सीधे जुड़े सभी मुद्दों पर अगले एक ...