बरेली, मई 12 -- बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक में तैनात पंचायत सहायकों ने जनगणना की ड्यूटी बरेली नगर निगम में लगाने का विरोध कर ब्लॉक की ग्राम पंचायत में कार्य लेने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें मात्र छह हजार मानदेय मिलता है। उनका सारा मानदेय आने जाने के किराये में खर्च हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में जनगणना कार्य के लिए लगाया जाए। उन्होंने कहा लोकसभा में उन्हें चुनाव में लगाया गया था उसका पैसा आजतक नहीं मिला है। उन्होंने समय से मानदेय, मोबाइल, इंटरनेट,स्टेशनरी का भुगतान किया जाए। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ,सुनील कुमार वर्मा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। यह भी पढ़ें- डबल ड्यूटी से परेशान शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में पंचायत सहायक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत गंगवार,ब्लॉक अध्यक्ष ह...