मेरठ, मई 12 -- मंगलवार सुबह आठ बजे आई आंधी-बारिश ने मवाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- नगर-देहात में आंधी की मार: गिरे पेड़, बिजली गुल, रास्ते बाधितबिजली आपूर्ति में बाधा आंधी के कारण हस्तिनापुर फीडर की बिजली लाइन पर कई पेड़ गिर गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लगभग सात घंटे तक बाधित रही। दोपहर बाद तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरात दो ग्रामीण भी घायल हो गए। बिजली विभाग के अनुसार तेज आंधी के चलते हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से मवाना नगर में आ रही हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गये, जिस कारण लाइन में फॉल्ट आ गया। बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस लाइन से मवाना नगर का वीआईपी क्षेत्र, अशोक विहार, लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी, आ...