सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह पर गुरूवार को सासाराम नगर थाना परिसर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ अलग-अलग विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व छात्रों के साथ रैली भी निकाली गई। रैली नगर थाना से रवाना हुई। रैली पुरानी जीटी रो होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची और फिर कचहरी, सिविल लाइन होते हुए नगर थाना पहुंची। इसके बाद जागरूकता कार्यक्रम आरंभ हुआ। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। उपस्थित बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.