लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय में नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को करीब 20 से अधिक बोतल बियर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहीद द्वार के समीप संदेह के आधार पर की गई। पुलिस को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में बियर बरामद हुई। नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में गश्ती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अनमोल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह अवैध रूप से बियर लेकर जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बियर की कुल संख्या लगभग 30 बोतल है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।...