नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचा
सीवान, मई 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महादेवा थाना क्षेत्र के विजयहाता निवासी मनभरण मांझी का पुत्र सन्नी मांझी है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया गया है कि देर रात करीब 12.10 बजे नगर थाना को सूचना मिली कि नगर थाना से संबंधित एक कांड का आरोपी सदर अस्पताल के आसपास मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से देसी कट्टा लेकर घूम रहा है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस टीम सदर अस्पताल के पास पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद किए गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.