देवघर, मई 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों को नगर थाना लाकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुछ मामलों में संदेह के आधार पर इन दोनों व्यक्तियों पर नजर थी। इसी क्रम में छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...