शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शाहजहांपुर महानगर की ओर से शनिवार को नगर खेल कुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम 'छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति' रखी गई है। इसके तहत मिनी मैराथन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मिनी मैराथन सुबह आठ बजे जॉन नव सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एनटीआई कॉलेज) लोधीपुर से शुरू होकर खिरनी बाग मैदान पर समाप्त होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे खिरनी बाग मैदान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों की सहभागिता की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.