नगर क्षेत्र में सीधी भर्ती से ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक नाराज
प्रयागराज, सितम्बर 13 -- नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती से ग्रामीण क्षेत्र के उन शिक्षकों में नारागजी है जो डेढ़-दो दशक से 100 किमी से अधिक दूरी तक स्कूलों में पढ़ाने जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने तीन दशक से नगर क्षेत्र में सीधी भर्ती नहीं की है। चूंकि नगर और ग्रामीण क्षेत्र का कैडर अलग-अलग होता है। इसलिए नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी होने पर ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों से विकल्प लेते हुए वरिष्ठता के आधार पर उनका तबादला होता आ रहा है। पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नगर क्षेत्र में 11,508 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन भेजा है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों का कहना है कि पहले की तरह विकल्प लेकर उन्हें नगर क्षेत्र में समायोजित करना च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.