खगडि़या, मार्च 7 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि खगड़िया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-17, मुर्गीयाचक में वर्षों से कुआं अतिक्रमित है। जिसे अतिक्रमणमुक्त करने के लिए स्थानीय गणेश चौधरी ने डीएम को एक आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक कुआं है। जिसे निकट के कुछ लोगों द्वारा अपने बल पर अपने कब्जां कर लिया गया है। जबकि यह कुआं दीपक कुमार नहटा के द्वारा सामाज के उपयोग के लिए दान किया गया था। उक्त कुआं का मौजा-सन्हौलीगंज, थाना नंबर-268, तौजी-1958, खात-181, खेसरा-1426, है। जिसे तोड़कर समतल कर दिया गया है। उन्होंने आवेदन में अतिक्रमित सार्वजनिक कुआं को शीघ्र अतिक्रमण से मुक्त कराने की मंाग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.