नगर क्षेत्र में रुट मार्च निकाल सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मऊ, जून 17 -- मऊ, संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश ने बुधवार की शाम शहर में पुलिस बल के साथ रुट मार्च निकाला। कोतवाली नगर क्षेत्र के हठ्ठीमदीरी चौकी से संस्कृत पाठशाला, टीसीआई मोड, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा तक रुट मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही मुहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्गों एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर के प्रमुख ताजिया मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.