लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि । नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के राजहार में नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत बुधवार को सीजीएलएम सेंटर का उद्घाटन किया। मौके पर वार्ड पार्षद विमला देवी मुख्‍य रूप से मौजूद थीं। मौके पर नगर पंचायत के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि इस सीजीएलएम सेंटर के उद्घाटन के बाद शहर के माको चौक से पंचमुखी मंदिर तक डोर-टू-डोर जैविक, अजैविक कचरा उठाव का कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि उक्त रूट में संबंधित हाउसहोल्ड को वेस्ट कलेक्शन के लिए बाल्टी उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है,लेकिन इसमें सामुहिक सहयोग भी आवश्‍यक है। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक...