सीतापुर, फरवरी 23 -- बिसवां, संवाददाता। नगर को स्वच्छ, साफ रखने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने, सूखा एवं गीला कचरे का ठीक से निस्तारण हो, इसके लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा प्रयास लखीमपुर खीरी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बाबा मंसाराम पुलिस चौकी के निकट हुआ। जिसमें लोगों को जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद बिसवां के अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल ने बताया क़स्बा साफ सुथरा रहे, गीला और सूखे कचरे का सही निस्तारण हो। इस दौरान आंनद अग्निहोत्री, महेन्द्र कुमार, नीरज शर्मा, रोहित सिंह, हर्ष अग्निहोत्री, सेजल शाहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...